फिर विवादों में नीट यूजी परीक्षा

 देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में आ गई है. इस बार मामला एक कथित गेस पेपर को लेकर सामने आया है जिसे लेकर राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) जांच कर रही है. दावा किया जा रहा है कि परीक्षा से पहले छात्रों के बीच एक ऐसा पेपर घूम रहा था जिसके कई सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे. इस पूरे मामले ने लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है. .राजस्थान SOG की जांच में सामने आया है कि एक गेस पेपर में करीब 410 प्रश्न थे. आरोप है कि इनमें से लगभग 120 सवाल सीधे NEET UG 2026 के केमिस्ट्री सेक्शन में पूछे गए वहीं कुछ सूत्रों का दावा है कि कुल मिलाकर करीब 150 सवाल असली परीक्षा से मैच हुए हैं चूंकि NEET UG परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है और हर सवाल 4 अंक का होता है, ऐसे में इतने बड़े स्तर पर सवालों का मिलना बेहद गंभीर माना जा रहा है. इसी वजह से पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है. छात्र की ओर से भेजे क्वेश्चन बैंक में करीब 300 सवाल थे जिनमें से 150 हुबहू आए थे. कुल 180 सवाल हल करने थे हर सवाल के चार अंक यानी 720 में 600 अंक के सवाल इस क्वेश्चन बैंक में थे. इससे आशंका बढ़ गई कि इतने सवाल कैसे किसी गैस पेपर में आ सकते हैं

NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।मामले की जांच अब CBI कर रही है।करीब 22 लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं।रिपोर्ट्स में कहा गया है कि री-एग्जाम कराया जाएगा और नई तारीख जल्द घोषित की गई/की जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में 21 जून 2026 की संभावित तारीख का भी उल्लेख है।छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी, नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ताज़ा अपडेट और आधिकारिक नोटिस के लिए आप NTA Official Website और NEET Official Portal देख सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

विक्रमशिला सेतु