Posts

Showing posts from May, 2026

फिर विवादों में नीट यूजी परीक्षा

 देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में आ गई है. इस बार मामला एक कथित गेस पेपर को लेकर सामने आया है जिसे लेकर राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) जांच कर रही है. दावा किया जा रहा है कि परीक्षा से पहले छात्रों के बीच एक ऐसा पेपर घूम रहा था जिसके कई सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे. इस पूरे मामले ने लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है. .राजस्थान SOG की जांच में सामने आया है कि एक गेस पेपर में करीब 410 प्रश्न थे. आरोप है कि इनमें से लगभग 120 सवाल सीधे NEET UG 2026 के केमिस्ट्री सेक्शन में पूछे गए वहीं कुछ सूत्रों का दावा है कि कुल मिलाकर करीब 150 सवाल असली परीक्षा से मैच हुए हैं चूंकि NEET UG परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है और हर सवाल 4 अंक का होता है, ऐसे में इतने बड़े स्तर पर सवालों का मिलना बेहद गंभीर माना जा रहा है. इसी वजह से पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है. छात्र की ओर से भेजे क्वेश्चन बैंक में करीब 300 सवाल थे जिनमें से 150 हुबहू आए थे. कुल 180 सवाल हल करने थे हर सवाल के चार अंक यानी 720 में 600 अंक के सवाल इस क्वेश्चन ...

विक्रमशिला सेतु

 विक्रमशिला सेतु का टूटना सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर फेल्योर नहीं है— यह सिस्टम की कमजोरियों का आईना है। स्थानीय लोग पहले से चेतावनी दे रहे थे इंजीनियरों के बयान और हकीकत में अंतर था और अंत में, नुकसान आम जनता को झेलना पड़ा। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु सिर्फ एक पुल नहीं था, बल्कि लाखों लोगों की जीवनरेखा था। 2001 में बना यह लगभग 4.4 – 4.7 किमी लंबा पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ता था। लेकिन मई 2026 में इसका एक हिस्सा अचानक गिर गया—और इसके साथ ही लोगों का भरोसा भी हिल गया। स्थानीय लोगों की राय (ग्राउंड रियालिटी) हादसे के बाद सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ा। लोग क्या कह रहे हैं? “हम सालों से पुल की खराब हालत की शिकायत कर रहे थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।” “अब हमें 100 किमी लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है।” “नाव से जाना पड़ रहा है, लेकिन वहां भी भीड़ और अव्यवस्था है।” सच यह है कि पुल बंद होने के बाद लोग नावों के भरोसे यात्रा कर रहे हैं घंटों इंतजार करना पड़ रहा है रोज़गार, पढ़ाई और इलाज सब प्रभावित हो रहे हैंस्थानीय लोगों के लिए यह सिर्फ एक पुल ...